बंद मकान से 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी
लखनऊ, मई 20 -- आदिल नगर के आदर्श नगर निवासी नाजिया सिद्दीकी के घर 10 लाख रुपए से अधिक के जेवरात आदि सामान चोरी हो गया। उन्होंने गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। नाजिया के मुताबिक पांच दिन पहले पति साजिद सड़क हादसे में घायल हो गए, जो कि अस्पताल में भर्ती हैं। वह पति की तीमारदारी के लिए अस्पताल में रुकी थीं। 18 मई की सुबह वह अस्पताल से घर पहुंची तो दरवाजा खुला था। उन्होंने यूपी 112 पर सूचना दी और पुलिस के साथ अंदर गई तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता ने बताया कि चोरों ने चार लाख रुपए, छह लाख के जेवरात, दो घड़ियां चोरी की हैं। यह भी पढ़ें- चनपटिया में दंपति के बंद घर में चोरी यह भी पढ़ें- चनपटिया में दंपति के बंद घर में चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.