रामपुर, मई 5 -- चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी को चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया कलां निवासी सुनील कुमार पुत्र रामौतार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दवाई लेने बरेली गया था। काफी देरी हो जाने के कारण वह रात में ही अपनी ससुराल में रुक गया था। इसी बीच रात्रि में अज्ञात चोरों ने उसके बंद मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य गेट का ताला तोड़ लिया। इसके बाद वह भीतर घुस गए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी समेट ले गए। यह भी पढ़ें- बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर और नगदी चोरी करने वाला शातिर दबोचा बताया कि चोर घर से सोने की चेन, कानों के कुंडल, नाक की लौंग, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक गैस सिलेंडर और लगभग 35...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.