मथुरा, मार्च 28 -- थाना कोतवाली के अंतर्गत बंगालीघाट क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बना चोर अंदर घुस गये। कमरे में अलमारी का ताला तोड कर चोर उसमें रखे लाखों के सोने,चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। पीड़ित के वापस आने पर चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश कर रही है। बंगाली घाट क्षेत्र निवासी अशोक चतुर्वेदी पिछले माह अपने मकान पर ताला लगाकर अपने परिवार के साथ दिल्ली गये थे। गुरुवार देर रात दिल्ली से लौटकर घर के अंदर जाकर देखा तो दंग रहे गये। कमरों के ताले टूटे पड़े थे। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से चोर जेवर व कीमती सामान चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गये। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से जानकारी करते हुए सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.