बंद मकान से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद
बिजनौर, जून 8 -- शेरकोट। थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान में चोरों ने बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं।
घटना का विवरण मोहल्ला कायस्थान निवासी इमरान अहमद परिवार सहित कारोबार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। उनका पैतृक मकान शेरकोट में बंद रहता है। इमरान ने बताया कि 23 मई की सुबह उनके चाचा नईम अहमद ने फोन कर मकान का मुख्य ताला टूटा होने की जानकारी दी। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी गए सामान की जानकारी इमरान के अनुसार चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में चांदी की पायल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.