बागपत, मार्च 13 -- छपरौली। क्षेत्र के गांव बदरखा में बन्द मकान से अज्ञात बदमाशों द्वारा लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, बदरखा निवासी यामीन दिपावली पर हुते झगड़े के आरोप में जेल चला गया था और बाकि परिवार के व्यक्ति घर बन्द कर अपनी किसी रिश्तेदार के यहां चले गये। विगत दो दिन पहले यामीन जेल से जमानत पर आया तो देखा की घर का सारा समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जब उसने कमरे में रखा जेवरात व अन्य समान देखा तो कुछ नहीं मिला। यामीन ने बताया कि घर की अलमारी में रखे करीब तीन तोले सोने के जेवरात व दो किलो चांदी के जेवरात और घर में हुक्के से लेकर विद्युत मोटर, सबमर्सिबल व बर्तन आदि लाखों रुपए का सामान अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया है। शुक्रवार को यामीन ने थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.