औरैया, जून 23 -- थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रई में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और तीन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। परिवार के गुड़गांव से गांव लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम तर्रई निवासी 45 वर्षीय मदन कुशवाहा पुत्र स्व. रामसेवक कुशवाहा ने बताया कि वह गुड़गांव में माली का कार्य करते हैं और अपनी पत्नी सीमा देवी तथा दो बच्चों के साथ वहीं रहते हैं। गांव स्थित मकान बंद रहता है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे जब वह परिवार के साथ गांव पहुंचे और घर का ताला खोलकर अंदर गए तो कमरों की हालत देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि घर के कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे, सेफ का लॉक टूटा हुआ था और बक्सों की कुंडियां भी क्षतिग्रस्त थीं। सामान की जांच करने पर घर में रखे लाख...