लखनऊ, दिसम्बर 27 -- काकोरी में चोरों ने बंद घर का ग्रिल तोड़कर अलमारी से जेवर, नकदी सहित लाखों का माल पार कर ले गए। पड़ोसी ने पुलिस व मकान मालि को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जंच की जा रही है। फतेहपुर जिले के असोथर निवासी धनंजय सिंह के मुताबिक वह मौजूदा समय में काकोरी के पान खेड़ा मजरा शिवरी में रहते हैं। बताया कि 24 दिसंबर को वह अपने पैतृक गांव गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। इसी बीच चोरों ने ग्रिल तोड़कर घर की अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें से 1.85 लाख रुपये की नकदी व लाखों के अभूषण चोरी कर ले गए। साथ ही कैमरे का डीवीआर भी निकाल कर ले गये। हलचल देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर फतेहपुर से धनंजय भी पहुंचे। उन्होंने काकोरी थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज ...