समस्तीपुर, अगस्त 6 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सुरौली पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी घटना को लेकर पीड़ित श्यामसुंदर महतो ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में कहा है कि वह बीते 29 जुलाई 2026 को अपने घर में ताला बंद कर पत्नी के साथ दूसरे मकान सिंघिया घाट पर गए हुए थे। 2 अगस्त की सुबह जब वे वापस लौटे, तो घर के मुख्य ग्रिल का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों, अलमारी, गोदरेज, ट्रंक और अटेची के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे 85,000 की नकदी के अलावा लगभग 97 ग्राम सोने के और चांदी जेवरात चोरी कर ली। चोरी गए आभूषणों का अनुमानित बाजार मूल्य 13 लाख बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में...