बंद मकान से लाखों के आभूषण चुरा ले गए चोर
मैनपुरी, मई 14 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द घटना का खुलासा होगा और चोरों को पकड़कर चोरी किया गया माल बरामद किया जाएगा। मोहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी चंद्रकांता देवी पत्नी राकेश कुमार 10 मई को दवाई लेने हरियाणा गई थी। गुरुवार की सुबह वह घर लौटी तो घर के ताले टूटे मिले। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। चंद्रकांता ने बताया कि चोर सोने-चांदी के दो लाख से अधिक के आभूषण चुरा ले गए। सूचना पाकर आगरा गेट चौकी प्रभारी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बेटी हरियाणा में रहती है। इलाज के लिए पीड़िता वहीं गई थी। पुलिस चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.