बंद मकान से तीन लाख के सामान चोरी
वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी, संवाद। नरोत्तमपुर गांव (लंका) में मुख्य मार्ग स्थित धर्मेंद्र सिंह के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख का माल पार कर दिया। मंगलवार सुबह रोज की तरह काम करने वाली पहुंची तो जानकारी हुई। आरोप है कि सूचना पर रमना चौकी से सिपाही पहुंचे। खानापूरी कर लौट गए। धर्मेंद्र के चचेरे भाई रामनारायण सिंह ने बताया कि मकान में रिश्तेदार आकाश और उनका परिवार रहता है। आकाश का ट्रांसफर लखनऊ हो गया है। वह 27 मई को अपने कुछ जरूरी सामान लेकर चले गए। घर की देखभाल के लिए गांव की महिला आती थी। वह मंगलवार सुबह पहुंची तो चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने किचन और पूजा घर को भी नहीं छोड़ा। आलमारी में रखे आर्टिफिशियल ज्वेलरी को असली समझकर ले गए। इसके अलावा कीमती साड़ी, कपड़े और दो विदेशी घड़ियां भी ले गए। राम नारायण सिंह ने बताया कि संयोग था कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.