वाराणसी, जून 6 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। गणेशपुर (शिवपुर) में बंद मकान से ढाई करोड़ के जेवरात चोरी चले गये। नवसाधना स्कूल (कला केन्द्र) के पास स्थित बंद मकान के स्वामी का दावा है कि चोरों ने 1.90 लाख रुपये, ढाई करोड़ रुपये से अधिक के पुश्तैनी जेवरात, सीसीटीवी का डीवीआर पार कर दिया। परिवार तेरहवीं में शामिल होने बिहार गया हुआ था। बिहार के सासारामा जिले के गोटपा (विक्रमगंज) निवासी कुमार विनोद चार वर्षों से गणेशपुर में मकान खरीदकर पत्नी वीना देवी के साथ रहते हैं। उनके पुत्र वैभव कुमार सिंह गुड़गांव में डिलाइट कंपनी में मैनेजर हैं और पुत्री विनीता सिंह विवाहित हैं। विनोद ने बताया कि एक जून को सपरिवार तेरहवीं में शामिल होने पैतृक गांव गए थे। घर पर ताला बंद था। 2 जून की रात 10:00 बजे मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरा चेक किया, तब तक सब ठीक था। 3 जून की...