पीलीभीत, अप्रैल 23 -- जहानाबाद। ससुराल गए दंपति की गैरमौजूदगी में चोरों ने छत के रास्ते से आकर पूरा घर खंगाल दिया। परिजनों के वापस आने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी नरेंद्र गंगवार पुत्र लाखन सिंह ने कोतवाली जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 20 अप्रैल को शाम करीब चार बजे वह अपनी पत्नी ममता को लेकर अपनी ससुराल बरेली जनपद के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में गया था। घर का मुख्य और पीछे के दरवाजे पर ताला डालकर गया था। यह भी पढ़ें- चोरों ने सूने मकान से लाखों का माल किया पार इस दौरान रात में किसी समय अज्ञात चोर घर की छत से घर में आ गए। चोर जाल खोलकर नीचे आ गए। कमरे में रखी अलमारी से पत्नी का एक सोने का हार,तीन सोने की अंगूठी...