मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुगौली गांव में बंद पड़े मकान से चोरों ने नगदी-आभूषण समेत 25 लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह मकान का ताला टूटा देख ग्रामीणों ने मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मुआयना कर जांच में जुट गई है। दुगौली गांव निवासी मकान मालिक शेषधर पांडेय कोलकाता में रहकर एक कारोबारी के यहां नौकरी करते हैं। वह ढाई माह पहले गांव आए थे, जबकि उनका बेटा रौनक उर्फ सौरभ अपनी मां प्रतिमा देवी के साथ नैनी में रहकर पढ़ाई करता है। वह भी डेढ़ माह पहले घर आए थे। मकान मालिक ने बताया कि क्षेत्र के बगजोरावर गांव निवासी सूर्यमणि फूल-माला बेचता है। मंगलवार दोपहर एक बजे सूर्यमणि उनके दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए रुका। उसने देखा कि मकान का दरवाजा खुला था। वह शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। पड़...