चंदौली, मार्च 25 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छिमिया मोहल्ले स्थित एक बंद मकान को बीते मंगलवार की देर रात चोरों ने निशाना बनाया। इसकी जानकारी पड़ोसियों को ताला टूटा दिखने पर हुई। कोतवाली पुलिस मौका मुआयना कर मामले की छानबीन करने में जुटी है।छिमिया के रहने वाले विंदेश्वर गोस्वामी परिवार सहित बाहर गए हैं। इस दौरान उनका मकान बंद है। बीते मंगलवार की देर रात चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ कर घर में रखे आभूषण, नगदी एवं कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी सुबह ताला टूटा होने पर पड़ोसियों को हुई। हालांकि चोरी गए सामान का सही आंकलन पीड़ित के पहुंचने पर ही होगा। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी का घटना की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...