बंद मकान से अभूषण नकदी व सामान चोरी
हाथरस, जून 30 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दौलतपुर में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। दीवार कूदकर चोरों ने अभूषण, नकदी व सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है। गांव दौलतपुर निवासी रामकुमार सिंह और उनकी पत्नी रानी देवी अकेले रहते हैं। उनका बेटा बाहर नौकरी करता है। दंपति रविवार कुछ सामान खरीदने के लिए हाथरस गए थे। शाम बीच जब वह हाथरस से लौटे और अपने घर में प्रवेश किया, तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। कमरे में जाकर देखने पर अलमारी और उसका लॉकर भी खुला पड़ा था। लॉकर में रखा सामान गायब था। रानी देवी ने बताया कि चोर 4 से 4.5 तोले सोने का सामान, जिसमें एक पेंडल और भारी चूड़ियां शामिल थीं चुरा ले गए। इसके अतिरिक्त, 10 से 12 तोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.