शामली, जनवरी 29 -- देर शाम शहर के मोहल्ला नंदूप्रसाद स्थित एक मकान में हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। मकान से धुआ निकलता देख आसपास मौजूद मोहल्लेवासियों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। बाद में मोहल्लेवासियों की मदद से दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से मकान में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया। शहर के मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी सन्नी व अर्जुन पुत्रगण चंद्रप्रकाश काम पर गए हुए थे। बताया जाता है कि परिवार के अन्य सदस्य घर पर ताला लगाकर बाजार में किसी कार्य से चले गए थे। देर शाम करीब पांच बजे बचानक मकान से मोहल्लेवासियों ने काला धुआ निकलता देखा तो मामले की सूचना सन्नी और अर्जुुन को दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और ताला खोलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। बाद में फायर बिग्रेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.