मऊ, अप्रैल 24 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बड़राव ब्लॉक अंतर्गत उसरी खुर्द क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव में एक बंद मकान में बुधवार की रात शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर जुटे लोगों ने बिजली काटने के बाद रोशनदान से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग बुझ पाती तब तक घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने जला सामान देखकर दंग रह गए। उसरीखुर्द निवासी श्रीनिवास (श्रीरी) पुत्र मुखलाल के मकान में परिजन ताला बंदकर रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान बंद कमरे के अंदर शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी और धीरे-धीरे पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से गारमेंट कपड़े की दुकान जलकर राख मकान में लगे खिड़की से धुआं निकलता देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया। आग की स...