बिजनौर, अप्रैल 14 -- चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेला में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना के 11 दिन बाद भी पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से पीड़ित परिवार परेशान है। क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेला निवासी नजाकत पुत्र मर्दगान शाह ने बताया कि वह 3 अप्रैल 2026 को अपने परिवार के साथ मुरादाबाद के गांव काजीपुरा मुस्तापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। 5 अप्रैल को जब वह वापस लौटा तो घर के ऊपर बने कमरे के ताले टूटे मिले। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नगदी गायब थी। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत दारोगा के बंद घर से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति की चोरी इसके बाद जब वह नीचे वाले कमरे में पहुंचा तो देखा कि चोर लोहे की जाली तोड़कर कमरे के अंदर घुसे थे। वहां रखी सेफ अ...