बिजनौर, फरवरी 15 -- धामपुर। चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवर सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इफ़्तेख़ार पुत्र निसार शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 12 फ़रवरी को परिवार सहित मकान का ताला लगाकर अपने भांजे के हकीके में भात देने गया था। इफ़्तेख़ार के मकान का बराबर में एक खाली मकान बना हुआ है। चोरों ने परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर में घुसकर 8 तौले सोना व डेढ़ किलो चांदी चोरी कर ली। चोरी का खुलासा तब हुआ जब आरोपी धामपुर के एक सर्राफ पर जेवर बेचने गए। सर्राफ को को शक हुआ तो उसने पुलिस को मौके पर ही बुला लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उन्होंने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.