इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर महेरा चुंगी में सोमवार दोपहर बंद मकान से तेज दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ने लगा था, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल गई थी। प्रकाश नगर निवासी 35 वर्षीय पवन पुत्र स्वर्गीय हरि प्रकाश गुप्ता अपने घर में अकेले रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पवन पिछले करीब चार दिनों से घर से बाहर नहीं दिखा था। सोमवार को जब घर के भीतर से तेज दुर्गंध आने लगी, तो अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.