हमीरपुर, मई 23 -- बिवांर, संवाददाता। पाटनपुर गांव में बंद मकान में लगी आग से लाखों का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल दस्ते ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। गृहस्वामी ने अज्ञात युवकों के खिलाफ आग लगाने की थाने में तहरीर दी है।बिवांर थाना के पाटनपुर गांव के राजकिशोर ने थाना में तहरीर देकर बताया कि मकान के दरवाजा का ताला बंद कर परिजनों के साथ बाहर चला गया था। रात 11:00 बजे की करीब उसके घर में अज्ञात युवकों ने आग लगा दी। आग से घरेलू सामान के साथ ग्रहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मकान में लगी आग को देखकर पड़ोसियों ने काबू करते हुए 112 नंबर के साथ थाना पुलिस को फोन से जानकारी दी। पुलिस के साथ दमकल वाहन ने आकर दो घंटे में आग में काबू पाया। वापस लौटे गृहस्वामी ने ढाई लाख के नुकसान की बात कही है। लेखपाल ने आकर जांच की। गृहस्वामी ने घर में आग लग...