बंद मकान में लगी आग, हजारों का सामान जला
बागपत, मई 21 -- रमाला। किशनपुर गांव में बुधवार रात एक बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। किशनपुर गांव निवासी सोनू ने पुलिस को तहरीर दी है। सोनू ने बताया कि वह परिवार सहित हरियाणा के सोनीपत में रहता है और एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। गांव स्थित उसका मकान बंद पड़ा है। बुधवार रात करीब दो बजे पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि मकान से धुआं निकल रहा है। पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो आग की लपटें तेज हो गईं। यह भी पढ़ें- खपरैल के मकान में लगी आग, पांच लाख का सामान जला शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और पानी छिड़ककर आग बुझाई। सोनू गुरुवार को गांव पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ फेंककर मकान में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.