लखीमपुरखीरी, फरवरी 5 -- गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम रोशननगर में एक बंद मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता विटोली देवी पत्नी चन्द्रिका ने थाने में तहरीर देकर नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार घटना 4 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे की है। आरोप है कि ग्राम रोशननगर निवासी रोशन, मुकेश पुत्रगण पूरन, फूलचन्द्र पुत्र झगडू, शम्भू पुत्र फूलचन्द्र, विशुन दयाल उर्फ ऐठा पुत्र झगडू, लालू व गोलू पुत्रगण विशुन दयाल उर्फ ऐठा, सावित्री पत्नी रामपाल और रीना पत्नी शम्भू ने एक राय होकर उनके बंद पड़े मकान में आग लगा दी। आग लगने से मकान में रखा सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वर्तमान में थाना मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम बौधी खुर्द में रह रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.