लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर के मोहल्ला अर्जुन नगर कालोनी में एक बंद मकान से 55 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मकान बाहर से बंद था और ताला लटका हुआ था। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसमें से तेज दुर्गंध उठ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने बंद मकान से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला जो काफी पुराना लग रहा था। पुलिस के मुताबिक, मृतका के पति ने दो विवाह किए थे। मृतका की कोई संतान नहीं थी जबकि दूसरी पत्नी की तीन बेटियां हैं। दूसरी पत्नी और उसकी बेटियों ने बताया कि वे रिश्तेदारी में एक मांगलिक कार...