मेरठ, फरवरी 18 -- सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव सरूरपुर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद मकान के अंदर एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। शव करीब सात से आठ दिन पुराना बताया जा रहा है। उसकी पहचान 35 वर्षीय मोनू पुत्र जगवीर निवासी सरूरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, पुलिस मामले को लेकर आत्महत्या मान कर चल रही है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। गांव सरूरपुर के स्थानीय लोगों बताया कि एक मकान बंद पड़ा है। काफी दिनों से उसमें दुर्गंध आ रही थी। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज किया, लेकिन बदबू लगातार बढ़ने पर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने मंगलवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.