लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गीता विहार कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बंद मकान में चोरों ने सेंध लगाकर नगदी और जेवरात उड़ा लिए। चोर इतने शातिर निकले कि वे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काटकर हार्ड डिस्क तक अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। पीड़ित परिवार के घर लौटने पर जब यह वारदात सामने आई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शादी में गए थे परिवार सहित, चोरों ने मौके का उठाया फायदा

घटना का विवरण मकान मालिक विजय शंकर दुबे अपने पूरे परिवार के साथ 25अप्रैल को बलिया में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर को बंद करके जाते समय उन्होंने घर में लगे पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी पड़ोस में काम करने वाली महिला सीमा को सौंपी थी और उसे घर की चाबी भी दे दी थी। चोरों ने इसी अनु...