रुडकी, अप्रैल 5 -- पुलिस ने बंद मकान में चोरी के मामले में केस दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवपुरम, पनियाला निवासी दुष्यंत कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह 30 मार्च को अपने गांव मौलना, झबरेड़ा गए थे। इस बीच उनके पड़ोसी ने सूचना दी कि चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली है। 31 मार्च को घर पहुंचे और मकान के अंदर जाकर देखा तो सारा समान बिखरा था। चोर घर से सोने-चांदी और करीब 16 हजार की नकदी चुरा ले थे। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.