कानपुर, मई 9 -- चकेरी। नौबस्ता पुलिस ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर समेत लाखों की चोरी करने के मामले में पीड़िता के आरोपित बहनोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि यशोदानगर एस ब्लॉक निवासी प्रीति शुक्ला ने आरोपित बहनोई जूही हरी कालोनी निवासी सोनू डेविड उर्फ अरुण डेविड के खिलाफ उनके मकान से चोरी करने का आरोप लगाकर मुकदमा कराया था। इसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपित को हाईवे के किनारे से पकड़ा। आरोपित के पास से नौ हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल किया गया स्कूटर बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...