मुरादाबाद, नवम्बर 13 -- मैनाठेर थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव नगलिया अड्डा भीकनपुर निवासी दिलशाद के पड़ोस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार की महिलाएं घर पर ताला लगाकर शादी में शामिल होने पड़ोसी के यहां गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर घर की कुंडी खोल अंदर प्रवेश कर लिया। जिसके बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर कीमती गहने व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 70 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने ले गए। चोर दिलशाद की पत्नी के गहने समेत उसके घर शादी में आई तालिब की पत्नी शानसा के भी जेवरात चोरी कर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.