अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़,‌ वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र की गंगा धाम कॉलोनी में शनिवार रात को एक बंद मकान में बदमाशों ने चोरी की। पीड़ित का दावा है कि घटना के बाद सुबूत मिटाने के उद्देश्य से बदमाशों ने घर में आग लगा दी। इससे पूरा सामान जलकर राख हो गया। सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सासनीगेट थाना क्षेत्र के गंगाधाम कॉलोनी निवासी राघवेंद्र कुमार किराये पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को परिवार के साथ गांव महुआ स्थित अपनी ससुराल में गए थे। रविवार सुबह पड़ोसी ने फोन करके घर में आग लगने की सूचना दी। आनन-फानन राघवेंद्र लौटकर आए तो मैन गेट का ताला टूटा मिला। अंगर सामान बिखरा हुआ था। बदमाश सेफ को तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी व अन्य सामान ले गए। आरोप है कि घटना के बाद ...