कन्नौज, फरवरी 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित श्वेता पेट्रोल पंप के पास बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और हजारों की नगदी लेकर फरार हो गए। क्षेत्र के सदारी नगला निवासी अरविंद जाटव ने बताया कि वह निजी काम से कानपुर गए हुए थे। सुबह वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे पड़े हैं और अंदर रखा सामान बिखरा हुआ है। जांच करने पर घर में रखे सोने का हार, मंगलसूत्र, अंगूठी समेत अन्य जेवरात और करीब 20 हजार रुपये की नगदी गायब मिली। उन्होंने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.