बंद मकान में खिड़की तोड़कर लाखो की चोरी
सहारनपुर, मई 28 -- छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भादो में बंद मकान की खिड़की के सरिये काट कर चोरों ने तीस हजार की नगदी और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। अमनदीप की 20 अप्रैल को देहरादून में शादी हुई थी। उसकी पत्नी 25 मई की शाम अपने घर देहरादून चली गई थी। इसके बाद मंगलवार रात परिवार के अन्य लोग भी अपने फतेहपुर गांव स्थित दूसरे घर चले गए थे। उसका भांजा योगेश सुबह करीब 9 बजे जब वहां पहुंचा तो अमनदीप के घर की खिड़की फटी थी। अंदर जाकर देखा तो चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ते हुए अंदर रखे अमनदीप की पत्नी के सोने-चांदी के जेवर, तीस हजार रुपये की नगदी और शगुन में मिले रुपयों के लिफाफे चोरी कर लिए थे। चोर बिजली की कॉपर की फिटिंग के तार भी घर से निकाल कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.