सहारनपुर, जनवरी 15 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र मोहल्ला मछियारान में आधी रात में एक बंद मकान में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना बुधवार आधी रात के समय हुई। मकान मालिक अब्दुल्ला ने बताया कि वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। आधी रात में उन्हें पड़ोसियों ने फोन पर जानकारी दी कि उनके घर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही परिवार तुरंत मौके पर पहुंच गया। देखा कि मकान के निचले और ऊपरी हिस्से में लपटें उठ रही हैं। अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन अग्निशमन विभाग की टीम देरी से मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच दमकल विभाग की टीम मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.