प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- प्रतापगढ़। तूफान और बारिश के दौरान अंतू थाना क्षेत्र के कंसापुर गोबरी गांव में रामबहोर रजक के बंद घर पर वज्रपात के बाद विद्युत शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। रामबहोर मुंबई में रहता है। बारिश के दौरान घर से धुआं उठने लगा तो उसके घर की चाबी रखने वाले ने दरवाजा खोला। विद्युत लाइन बंद होने के बाद लोगों ने आग बुझाई लेकिन इस दौरान घर में लगे टीवी, फ्रीज सहित अन्य उपकरण और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- विद्युत शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, हजारों का सामान जला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.