मेरठ, मार्च 30 -- थाना क्षेत्र के इकरामनगर में बंद पड़े मकान को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश आभूषण और हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। इकरामनगर कॉलोनी निवासी फुरकान खान का परिवार पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में अपने बड़े बेटे जाकिर के पास गया हुआ था, जो वहां रेस्टोरेंट संचालित करता है, जबकि छोटा बेटा रजी नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत है। सोमवार देर शाम जब परिवार घर लौटा तो ऊपर खिड़की का सरिया टूटा हुआ था और अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और संदूक खंगाले गए थे, जिससे साफ है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। पीड़ित फुरकान खान के अनुसार बदमाश करीब आठ तोले सोने-चांदी के आभूषण और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.