लखनऊ, दिसम्बर 22 -- इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के अरावली मार्ग स्थित एक बंद मकान में चोरी करने का मामला सामने आया है। यह मकान स्वर्गीय उषा बनर्जी का था, जिनका 4 दिसंबर 2025 को निधन हो गया था। उनके नाती लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ मुखर्जी ने बताया कि मकान पिछले तीन वर्षों से खाली पड़ा था। मकान के पिछले हिस्से में रहने वाले किरायेदार भी एक नवंबर 2025 को मकान खाली कर चुके थे। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे 12 दिसंबर से बंद थे। 18 दिसंबर को जब वह मकान देखने पहुंचे तो पाया कि तीन दरवाजे टूटे हुए थे और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर डिजिटल कैमरा, दो हाथ घड़ियां, बीपी मशीन और सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...