बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख की चोरी
मैनपुरी, जून 8 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शंभूनगर में बंद मकान से लाखों रुपये की चोरी हो गई। रात के समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है। शहर के मोहल्ला शंभूनगर निवासी गोविंद पुत्र सुरेंद्र सिंह ट्रक चालक है। गोविंद अक्सर ट्रक चलाने के चलते घर से बाहर रहता है। गोविंद की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। जिसके चलते उसका घर कई दिनों से बंद था। चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख की चोरी उन्होंने घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और एक एलईडी टीवी सहित लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। वारदात के दौरान चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.