बदायूं, फरवरी 17 -- मूसाझाग। बंद मकान की कुंडी तोड़कर एक घर से लगभग पांच लाख रुपये चोरी होने की सूचना मिली। घर में कोई मौजूद नहीं था और इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान को निशाना बनाया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के तिगुलापुर गांव गांव है। गांव के रहने वाले किसान राजवीर सिंह ने बताया कि वह सोमवार को गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर अपनी दुकानों का निर्माण कर रहे थे, जबकि उनकी पत्नी गुड्डी देवी घर बंद करके उपले पाथने गई थीं। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान का दरवाजा खुला था और कुंडी टूटी हुई थी। चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर घर में रखी पांच लाख रुपए की रकम चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.