बिजनौर, जनवरी 31 -- चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और भरा हुआ गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता अगले दिन चला। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। शहर कोतवाली के चांदपुर रोड स्थित जन्नत कॉलोनी निवासी अहमद ट्रक पर क्लीनर का काम करता है। काम के सिलसिले में अहमद बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी घर में ताला लगाकर मायके चली गई थी। शुक्रवार की देर शाम अहमद जब वापस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद अहमद ने ससुराल से पत्नी को बुलाया और घर की जांच की। पीड़ित अहमद के मुताबिक चोर घर से तीन सोने के तथा दो चांदी के जेवरात व एक भरा हुआ गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना अहमद ने जाटान पुलिस चौकी को दे दी है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सोलंकी ने बताया कि घटना की जांच की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.