कन्नौज, जनवरी 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सौरिख रोड पर रंपुरा खोजीपुर गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। ग्राम रंपुरा खोजीपुर निवासी राहुल शाक्य पुत्र रामसेवक ने बताया कि उसकी बहन नीलम पत्नी संजीव गुरुवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे गांव में भाई को देखने गई थी। वह रात में वहीं रूक गई। उसके पिता रात करीब 12 बजे घर से दुकान पर सोने आए थे। जब वह दुकान से बहन के घर की तरफ आए, तो देखा ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा, तो अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। उन्होंने तत्काल अपने घर सूचना दी। वह सभी अपनी बहन को लेकर उसके घर पहुंचे तो देखा अलमारी में रखा जेवरात वाला बैग गायब था। बैग ...