बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी समेत सामान चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- कुंडा, संवाददाता। हथिगवां थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी शिवनाथ विश्वकर्मा के घर के ताले तोड़कर चोर कीमती सामान समेट ले गए। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। शिवनाथ प्रयागराज में रहता है। रविवार सुबह उसका बेटा अजय कुमार विश्वकर्मा घर पहुंचा तो कमरों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इनवर्टर, बैट्री, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान के साथ 1500 रुपये नकद गायब थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.