बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, इलाके में दहशत
इटावा औरैया, जून 27 -- इटावा, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बरहीपुरा मोहल्ले में जैन मंदिर के पास एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बरहीपुरा निवासी संतोष सिंह उर्फ लल्लू सिंह ठाकुर करीब छह माह पहले परिवार सहित गाजियाबाद चले गए थे। उनके मकान में ताला लगा हुआ था। शुक्रवार रात चोर मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, बर्तन और अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने मकान की टूटी खिड़की और खुले दरवाजे देखे तो उन्होंने गृहस्वामी को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही संतोष सिंह इटावा पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.