बंद मकान का ताला तोड़कर कीमती जेवरात चुरा ले गए चोर
मऊ, मई 26 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली चट्टी नगरीपार जाने वाला मार्ग पर स्थित एक ताला बंद मकान को चोरों ने सोमवार की रात्रि निशाना बनाया। घर में घुसकर रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बेलौली चट्टी निवासी रमेश चंद्र पांडेय की माता की तबीयत खराब होने के कारण उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। परिवार के सभी सदस्य कई दिनों से लखनऊ गए हुए थे। घर पर ताला बंद था और कोई मौजूद नहीं था। इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और कमरे में रखी आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, मंगलसूत्र और तीन सोने की अंगूठियां समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। मंगलवार की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.