लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता।विभूतिखंड के वास्तुखंड इलाके में रहने वाले सत्येंद्र राय के घर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना के वक्त पीड़ित परिवार संग दिल्ली गए थे। पीड़ित ने बताया कि उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद है।वास्तुखंड निवासी सत्येंद्र राय ने बताया कि वह बीते 13 मार्च को पारिवारिक कार्य से दिल्ली गए हुए थे। 14 मार्च की रात पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनका घर खुला पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि दरोगा मोहित कुमार टीम के साथ मौके पर आए और घटनास्थल का निरीक्षण कर वीडियो रिकॉर्डिंग की। अगले दिन सुबह लखनऊ पहुंचने के बाद पीड़ित ने देखा कि घर में सारा सामान फैला हुआ था। चोर कमरे में रखा सामान उठा ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.