बिजनौर, जुलाई 28 -- चांदपुर के गांव मिर्जापुर बेला में बंद पड़े एक मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेला में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी भूदेव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 27 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ अपने पुत्र के पास दिल्ली गए थे। अगले दिन पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर...