प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज के नीमसराय मोहल्ले में बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। उस वक्त परिवार लखनऊ गया था। धूमनगंज पुलिस राजीव रंजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।नीमसराय मोहल्ले के राजीव रंजन की तहरीर के मुताबिक, 25 फरवरी को वह अपनी बहन के परिवार के साथ घर लखनऊ गए थे। जबकि, घर पर ताला बंद था। वह जब दो मार्च लौटे तो चोरी होने की जानकारी हुई। मकान का ताला टूटा मिला और अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोर आलमारी से सोने का हार, अंगूठी, चूडी, बाली सहित लाखों के गहने व नगदी चोरी ले गए हैं। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखे हैं। उनकी पहचान करने को कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.