सहारनपुर, फरवरी 6 -- मोहल्ला इकराम में बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने मकान में रखे सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने चोरी की घटना संबंधित तहरीर कोतवाली में दी है। मोहल्ला इकराम निवासी अमजद ने बताया कि उसकी पत्नी दवाई लेने के लिए गई थीं। गुरुवार रात जब वह घर लौटा तो मकान के ताले टूटे पड़े देख उसके होश उड़ गए। अज्ञात चोरों ने मकान में रखे सोने चांदी के गहनों के साथ नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना संबंधित जानकारी ली। पीड़ित ने घटना संबंधित तहरीर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.