बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार, रिपोर्ट
हरदोई, जून 23 -- पचदेवरा। वीरमपुर ग्राम पंचायत के उमरिया कला गांव निवासी रजनीश राजपूत के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात, चांदी के आभूषण, गेहूं और गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। रजनीश राजपूत ने बताया कि वह परिवार सहित राजस्थान में रहकर मजदूरी करता है, जबकि गांव स्थित उसके मकान में ताला बंद रहता है। 20 जून को उनके भतीजे रीतेश ने फोन पर सूचना दी कि मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर उन्होंने घर की जांच कराई और बाद में स्वयं गांव पहुंचकर देखा तो मकान से सोने की चेन, एक जोड़ी झाले, मांगवेदी, नाक की बेशर, दो जोड़ी चांदी की चौड़ी पायल, एक गुलशन पट्टी, तीन जोड़ी पतली पायल, करीब तीन कुंतल गेहूं तथा गैस सिलेंडर गायब मिले। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद भतीजे से दोबारा संपर्क करने का प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.