बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और दस हजार की नगदी चोरी
रुडकी, जून 24 -- झबरेड़ा, संवाददाता। मोहल्ला बुड पूरियान में बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण और दस हजार रुपये चोरी हो गए। घटना के समय परिवार विवाह समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी में गया हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा झबरेड़ा के मोहल्ला बुड पूरियान निवासी वसीम अहमद ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह परिवार के साथ दो दिन पहले एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गए थे। मंगलवार की रात चोरों ने मकान का ताला चटका दिया और कमरे में रखी अलमारी के लॉकर को तोड़कर एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, पत्नी का लॉकेट, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब और दस हजार की नगदी चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- लाखों के जेवरात और हजारों की नगदी चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.