प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज के गयासुद्दीनपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। अनिल कुमार ने धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।अनिल कुमार की तहरीर के मुताबिक, उनकी सास सुमित्रा देवी का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। इस वजह से अनिल कुमार 31 मार्च को घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ चले गए थे। जब चार अप्रैल की सुबह घर लौटे, तो दरवाजे व अलमारी के ताले टूटे मिले। घर से जेवरात व नगदी एवं कीमती सामान चोरी हो गई थी। अनिल कुमार ने बताया कि घर में उनकी पत्नी और पत्नी का बहन के सोने व चांदी की जेवरात, एक लाख छह हजार नगदी चोरी कर लिया गया। घर में रखी रसीद भी चोरी हो गई। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.